काम की तलाश में राउरकेला से रांची आयी नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

रांची : राउरकेला से काम की तलाश में राजधानी रांची पहुंची नाबालिग से कोकर के गितिलकोचा में दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. घटना के दौरान जब युवती चिल्लाने लगी, तब आस-पास के लोगों ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिससे नाबालिग बच गयी. हालांकि इसी बीच आरोपी ऑटो चालक वहां से भाग […]

रांची : राउरकेला से काम की तलाश में राजधानी रांची पहुंची नाबालिग से कोकर के गितिलकोचा में दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. घटना के दौरान जब युवती चिल्लाने लगी, तब आस-पास के लोगों ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिससे नाबालिग बच गयी.

हालांकि इसी बीच आरोपी ऑटो चालक वहां से भाग निकला. इसके बाद स्थानीय लोगों ने नाबालिग से उसके घरवालों का नंबर लेकर संपर्क किया और घटना की जानकारी दी. घटना बुधवार रात की है. लेकिन पुलिस को जानकारी गुरुवार को मिली.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार नाबालिग किसी व्यक्ति से संपर्क होने के बाद नौकरी की तलाश में राजधानी आयी थी. यहां पहुंचने के बाद नाबालिग ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो पायी. इसलिए वह राउरकेला लौटना चाहती थी. वह खादगढ़ा बस स्टैंड जाना चाहती थी़ इसके लिए उसने ऑटो बुक किया, ताकि वहां से राउरकेला के लिए बस पकड़ सके.
लेकिन ऑटो चालक उसे बस स्टैंड की जगह गितिलकोचा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी नाबालिग ने भी दी है. वर्तमान में वह पुलिस के पास है. पुलिस उसे साथ लेकर शाम तक यह जानने का प्रयास करती रही कि नाबालिग ऑटो में कहां से बैठी थी.
लेकिन वह इस संबंध में ठीक से नहीं बता पा रही थी. पुलिस नाबालिग को लेकर कांटाटोली चौक और कोकर चौक भी गयी. लेकिन वहां भी वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही थी. तब पुलिस ने नाबालिग को समझाया कि अगर वह स्थान के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पायेगी, तब पुलिस मामले में आगे कैसे कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस नाबालिग के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >