कुएं में मिली महिला की लाश

शरीर पर झुलसने के निशान देवरी के बेहराडीह की रहनेवाली थी मृतका देवरी : प्रखंड अंतर्गत परसाटांड़ पंचायत के घासीडीह स्थित शिव मंदिर के पास बने कुएं में मंगलवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान बेहराडीह गांव के सुधीर मिश्रा की पत्नी रूबी (40) के रूप की गयी. […]

शरीर पर झुलसने के निशान

देवरी के बेहराडीह की रहनेवाली थी मृतका
देवरी : प्रखंड अंतर्गत परसाटांड़ पंचायत के घासीडीह स्थित शिव मंदिर के पास बने कुएं में मंगलवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान बेहराडीह गांव के सुधीर मिश्रा की पत्नी रूबी (40) के रूप की गयी. घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव को कुआं से निकाल कर अपने साथ ले गये.
मृतका के शरीर पर आग से झुलसने के निशान मौजूद थे. बताया जाता है मंदिर में मंगलवार की सुबह कई श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी क्रम में एक श्रद्धालु पानी लेने के लिए कूप पर गया तो देखा कुएं में महिला का शव है. महिला मूल रूप जमुई (बिहार) के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितौनी गांव की रहनेवाली थी, लेकिन गत 15 वर्ष उसका परिवार देवरी में बेहराडीह रह रहा है. महिला की आंख में खराबी थी, इस कारण वह ठीक होने की मन्नत लेकर कई वर्ष से लिए मंदिर के पास बने भवन के कमरे रह रही थी. परिजनों ने आशंका जतायी है कि संभवत: खाना बनाने या दीपक से उसके कपड़े में आग लग गयी होनी और वह कूप में जा कूदी. मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >