टंडवा में बेटे की पिटाई से पिता की मौत

टंडवा (चतरा) : चतरा के टंडवा में बेटे की पिटाई से पिता की मौत का मामला सामने आया है. घटना पदमपुर पंचायत के कसियाडीह गांव की है. नागेश्वर राम (60) पत्नी के साथ छोटे बेटे अरबिंद राम के पास रहता था. किसी बात पर गुरुवार की रात पारिवारिक विवाद हो गया. इसके बाद बेटे ने […]

टंडवा (चतरा) : चतरा के टंडवा में बेटे की पिटाई से पिता की मौत का मामला सामने आया है. घटना पदमपुर पंचायत के कसियाडीह गांव की है. नागेश्वर राम (60) पत्नी के साथ छोटे बेटे अरबिंद राम के पास रहता था. किसी बात पर गुरुवार की रात पारिवारिक विवाद हो गया. इसके बाद बेटे ने पिता की पिटाई कर दी. शुक्रवार को नागेश्वर राम की मौत की सूचना ग्रामीणों को मिली.

उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने कसियाडीह पहुंच कर वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. साथ ही मृतक के दोनों पुत्र अरबिंद राम और विनोद राम को हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि नागेश्वर राम की हत्या पारिवारिक विवाद में हुई है. हालांकि उसमें बड़ा पुत्र विनोद राम अलग रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >