बहू ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली पंचायत के सुंदराटोली गांव निवासी ममता देवी ने अपने चचेरे ससुर सुरेंद्र प्रधान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना प्रभारी कोलेबिरा को आवेदन सौंप कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. ममता देवी का कहना है कि उसके चचेरे ससुर लाह और […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली पंचायत के सुंदराटोली गांव निवासी ममता देवी ने अपने चचेरे ससुर सुरेंद्र प्रधान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना प्रभारी कोलेबिरा को आवेदन सौंप कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. ममता देवी का कहना है कि उसके चचेरे ससुर लाह और महुआ की चोरी का आरोप लगाते हुए भठूरा बंदूक से जान से मारने की धमकी देते हैं. इस कारण कारण ममता देवी, पति इंद्रजीत प्रधान का जीवन भय के माहौल में गुजर रहा है.

ममता देवी का कहना है कि उसके द्वारा किसी प्रकार की कोई चोरी नहीं की गयी है. इसी को लेकर 23 अप्रैल को सुंदरा टोली गांव में जगरनाथ प्रधान की अध्यक्षता पर गांव में ग्रामसभा हुई. ग्रामसभा द्वारा उक्त भठूरा बंदूक को जब्त किया गया. ग्रामसभा में मुख्य रूप से दिगंबर प्रधान, बहुरा प्रधान, ललित प्रधान, गणेश प्रधान, जगरनाथ प्रधान, मनोहर प्रधान, अमरजीत राम प्रधान, सोमनाथ प्रधान, प्रदीप प्रधान , चमार पहान, सुनीता देवी, मोनो देवी, लालो देवी, सिमरन प्रधान, घुटना प्रधान ,बासमती देवी, रामधन प्रधान के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसके बावजूद सुरेंद्र प्रधान द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है. सुरेंद्र प्रधान द्वारा ग्राम सभा के निर्णय को नहीं माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >