मुखिया के घर से नकदी समेत दो लाख के जेवरात की चोरी

कटकमसांडी : कटकमदाग प्रखंड स्थित कूद ग्राम में अडरा पंचायत की मुखिया पिंटू रानी के घर चोरों ने धावा बोला और नकदी समेत दो लाख के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये. घटना 17 अप्रैल की रात की है. बताया जाता है कि अपराधी दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे. उसके बाद अलमीरा तोड़ नकदी […]

कटकमसांडी : कटकमदाग प्रखंड स्थित कूद ग्राम में अडरा पंचायत की मुखिया पिंटू रानी के घर चोरों ने धावा बोला और नकदी समेत दो लाख के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये. घटना 17 अप्रैल की रात की है.

बताया जाता है कि अपराधी दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे. उसके बाद अलमीरा तोड़ नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. मुखिया ने बताया कि घर के लोग बगल में शादी समारोह में गये थे. इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया. मुखिया ने इसकी जानकारी कटकमदाग थाना पुलिस को दी. पुलिस मुखिया के घर जांच करने पहुंची. इस संबंध में कटकमदाग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >