चक्रधरपुर के दलाल ने सोनुवा की महिला को 40 हजार में बेचा

महिला को खरीदने वाले जबरन संबंध बनाया, घर में कैद कर रखा आरोपियों की हैवानियत से चार माह की गर्भवती हो गयी महिला चाईबासा : रोजगार का झांसा देकर दलाल द्वारा मध्यप्रदेश में बेची गयी शादीशुदा महिला को चाईबासा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने महिला को शुक्रवार को चाईबासा न्यायालय में पेश किया. […]

महिला को खरीदने वाले जबरन संबंध बनाया, घर में कैद कर रखा

आरोपियों की हैवानियत से चार माह की गर्भवती हो गयी महिला

चाईबासा : रोजगार का झांसा देकर दलाल द्वारा मध्यप्रदेश में बेची गयी शादीशुदा महिला को चाईबासा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने महिला को शुक्रवार को चाईबासा न्यायालय में पेश किया. वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी विजय हरिजन उर्फ लालू हरिजन मध्यप्रदेश के अशोक नगर थानांतर्गत ताराउली गांव का निवासी है.

राउरकेला में नौकरी दिलाने के नाम पर ले गया मध्य प्रदेश : महिला ने कोर्ट में बताया कि आठ नवंबर 2018 को गांव की महिलाओं के साथ वह खूंटपानी मेला घूमने के आयी थी. यहां चक्रधरपुर थानांतर्गत चंद्री गांव निवासी सोना बारला और उसका एक साथी (जो विकलांग है) से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों ने उसे राउरकेला में रोजगार (नौकरी) दिलाने का झांसा दिया.

वह दोनों के साथ चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन गयी. वहां से ट्रेन पर बैठ मध्यप्रदेश के बीना स्टेशन पहुंची. बीना स्टेशन में दलालों ने विजय उर्फ लालू हरिजन को सौंप दिया. विजय उर्फ लालू ने अपना घर ले गया. विजय ने उसे कहा कि 40 हजार रुपये में दोनों ने तुम्हें बेचा है. इसके बाद विजय उर्फ लालू हरिजन उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहा. महिला चार माह की गर्भवती हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >