चेशायर होम रोड में महिला के गले से सोने की चेन ले उड़े बाइक सवार

रांची : सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड में अर्पणा अपार्टमेंट के सामने वाली गली में एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइकर्स गैंग के लोग सोने की चेन ले उड़े. ब्लू कलर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों की संख्या दो थी. अपराधियों की यह करतूत आसपास में लगे सीसीटीवी में कैद […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड में अर्पणा अपार्टमेंट के सामने वाली गली में एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइकर्स गैंग के लोग सोने की चेन ले उड़े. ब्लू कलर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों की संख्या दो थी. अपराधियों की यह करतूत आसपास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है.
इस मामले में पीड़िता आरती सिन्हा ने बताया कि वे दोपहर करीब पौने दो बजे घर के पास ही स्थित ब्यूटी पार्लर गयी थीं. वहां से वह अपनी देवरानी नेहा सिन्हा के साथ वापस 1:42 बजे अपने घर की ओर जा रही थी.
इसी दौरान घर के गेट के कुछ पहले ब्लू रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पीछे से आये और गले पर झपट्टा मारकर करीब 80 हजार रुपये मूल्य की सोने का चेन ले उड़े. फिर अपराधी तेजी से चेशायर होम की ओर भाग निकले. तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. खुद सदर थानेदार वेंकटेश कुमार भी आये.
उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी की पड़ताल की. मामले में सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उसकी संलिप्तता सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >