रांची : शिक्षिका की नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की कर ली ठगी

रांची : हाइस्कूल की शिक्षिका की नौकरी दिलाने के नाम पर सोनाहातू के जरिया निवासी सुभाष चंद्र महतो नेपप्पू कुमार सोनी से 13 लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में बरियातू के जोड़ा तालाब के समीप स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहनेवाले पप्पू कुमार सोनी ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि […]

रांची : हाइस्कूल की शिक्षिका की नौकरी दिलाने के नाम पर सोनाहातू के जरिया निवासी सुभाष चंद्र महतो नेपप्पू कुमार सोनी से 13 लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में बरियातू के जोड़ा तालाब के समीप स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहनेवाले पप्पू कुमार सोनी ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले हाइस्कूल के शिक्षक-शिक्षिका नियुक्ति के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी. प्रवेश परीक्षा के बाद सुभाष चंद्र महतो ने पप्पू कुमार सोनी की पत्नी को शिक्षिका की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 13 लाख रुपये लिये थे.

जब रिजल्ट आया, तो उसमें पप्पू सोनी की पत्नी का नाम नहीं था़ इसके बाद सोनी अपने रुपये की मांग करने लगा, लेकिन सुभाष उसे रुपये नहीं दे रहा था़ अंतत: पप्पू सोनी ने उसके खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >