बाराती बस पलटी, 29 घायल, 4 गंभीर

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दुर्घटना, जमशेदपुर से राजनगर गयी थी बारात, लौटते समय हादसा राजनगर/जमशेदपुर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित गोविंदपुर गांव के नजदीक रविवार की सुबह लगभग 8 बजे ओम साईं बस पलटने से उसमें सवार 29 बाराती घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इनमें […]

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दुर्घटना, जमशेदपुर से राजनगर गयी थी बारात, लौटते समय हादसा

राजनगर/जमशेदपुर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित गोविंदपुर गांव के नजदीक रविवार की सुबह लगभग 8 बजे ओम साईं बस पलटने से उसमें सवार 29 बाराती घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इनमें से चार बारातियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. बस पर सवार बाराती जोंड्रागोड़ा (जमशेदपुर) से राजनगर प्रखंड के सुड़सी गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार जोंड्रागोड़ा (जमशेदपुर)से शादी करने के लिए ओम साईं बस (संख्या जेएच-05-एएन-0450) से राजनगर प्रखंड के सुड़सी गांव आये थे. रात को शादी होने के बाद ये लोग लौट रहे थे. लौटने के क्रम में जैसे ही गोविंदपुर पहुंचे, बस के आगे मोटरसाइकिल आ गयी, जिसे बचाने के लिए बस सड़क से नीचे उतर गयी और पलट गयी.

इस वजह से उसमें सवार 29 लोग घायल हो गये. ज्यादातर व्यक्तियों को हाथ-पैर व कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. बस पलटने की सूचना पाकर राजनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सीडी सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तथा घायलों को इलाज के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >