गिरिडीह से अमरदीप सिन्हा की रिपोर्ट
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर कहुवाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
2022 में हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, गावां प्रखंड के हड़हड़ा गांव निवासी सरिता देवी (पिता- प्रकाश राय) की शादी वर्ष 2022 में तिसरी प्रखंड के मानपुर कहुवाई निवासी महेश राय (पिता- भगीरथ राय) के साथ हुई थी. बीते सोमवार की देर रात सरिता देवी ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूत्रों के मुताबिक, मृतका गर्भवती भी थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.
सास ने दामाद पर लगाया आरोप
मृतका की मां ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना ने परिवार में शोक का माहौल पैदा कर दिया है. मृतका अपने पीछे एक साल की मासूम बच्ची को छोड़ गई है.
पुलिस ने छानबीन शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार और थानसिंहडीह थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मुक्त झारखंड के लिए हाईकोर्ट का मास्टर प्लान, स्कूलों में जागरूकता और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश
