जामताड़ा : जामताड़ा जिले में बढ़ते अपराध व पुलिस व माफियाओं की मिलीभगत के विरोध में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सह नाला के विधायक सत्यानंद झा उर्फ बाटुल ने आत्मदाह करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि यदि पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाती है, तो वह एसपी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे. उन्होंने जामताड़ा पुलिस की दर्जनों खामियां गिनायी और विरोध में 20 जून को धरना देने की बात भी कही है. मंगलवार को श्री झा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल भी मौजूद थे. श्री झा ने कहा कि अनुसंधान में पुलिस मनमाना रवैया अपनाती है.
पूर्व मंत्री बाटुल ने दी आत्मदाह की धमकी
जामताड़ा : जामताड़ा जिले में बढ़ते अपराध व पुलिस व माफियाओं की मिलीभगत के विरोध में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सह नाला के विधायक सत्यानंद झा उर्फ बाटुल ने आत्मदाह करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि यदि पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाती है, तो वह एसपी कार्यालय के समक्ष […]
