बूटी सैनिक कॉलोनी में ब्रांच मैनेजर के घर से नकद सहित तीन लाख रुपये के गहने चोरी

रांची/मेसरा. बूटी स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी राकेश कुमार पांडेय के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नगद 56 हजार रुपये सहित तीन लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली. राकेश कुमार पांडेय ने खेलगांव थाना में मामला दर्ज कराया है. राकेश कुमार पांडेय कोडरमा में महेंद्रा ट्रैक्टर कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं. थाना […]

रांची/मेसरा. बूटी स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी राकेश कुमार पांडेय के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नगद 56 हजार रुपये सहित तीन लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली. राकेश कुमार पांडेय ने खेलगांव थाना में मामला दर्ज कराया है.
राकेश कुमार पांडेय कोडरमा में महेंद्रा ट्रैक्टर कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं. थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि सैनिक कॉलोनी के राकेश कुमार पांडेय के परिवार के लोग छठ पर्व में अपने घर बिहार स्थित सासाराम गये थे.
15 नवंबर को रांची लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया. घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था. साथ ही अलमारी में रखे सोने की दो चेन, चार जोड़ा कान का झुमका, एक अंगूठी, एक सिक्का, चांदी का एक जोड़ा पायल व एक सिक्का (कुल मूल्य ढाई लाख) के अलावा अलमारी में ही रखे 56 हजार रुपये की नगद चोरी कर ली. सूचना मिलने के बाद खेलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >