गोविंदपुर (धनबाद) : गोविंदपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की सुबह टुंडी रोड स्थित खुदिया पुल के समीप एक बोलेरो (एमपी 53जेए/7435) में लदा 2325 जिलेटिन रॉड (विस्फोटक) बरामद किया. साथ ही वाहन पर सवार पांडेयडीह कोडरमा निवासी मो माजिदव जलवाबाद कोडरमा के समीर खान को धर-दबोचा. जबकि छोटू खान भागने में सफल रहा.
पुलिस ने इस संबंध में उक्त तीनों के साथ बोलेरो मालिक व सप्लायर जलवाबाद के मन्नान खान तथा जिलेटिन मंगाने वाले गोविंदपुर के फरीद अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार राय व थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ कर रहे हैं.
नौ सीमेंट की बोरियों में भरा था विस्फोटक : बोलेरो में लदी सीमेंट की नौ बोरियों में 2325 पीस जिलेटिन थी. गिरफ्तार माजिद व समीर ने पुलिस को बताया कि वह कोडरमा जिले के जलवाबाद से जिलेटिन लेकर गोविंदपुर जा रहे थे.
