चतरा : टीपीसी के लिए लेवी वसूलनेवाले पांच युवकों को टंडवा से पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीपीसी के लिए लेवी वसूलनेवाले पांच युवकों को टंडवा के पांडे मोड़ व कुमराग कला से पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार संदीप कुमार दास, सुधीर कुमार, सुमन कुमार, अरविंद कुमार व पंकज कुमार ने लेवी वसूलने की बात स्वीकार कर ली है. इनके पास से एक लैपटॉप, दो हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, दो सेल फोन, […]

टीपीसी के लिए लेवी वसूलनेवाले पांच युवकों को टंडवा के पांडे मोड़ व कुमराग कला से पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार संदीप कुमार दास, सुधीर कुमार, सुमन कुमार, अरविंद कुमार व पंकज कुमार ने लेवी वसूलने की बात स्वीकार कर ली है. इनके पास से एक लैपटॉप, दो हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, दो सेल फोन, लेवी से संबंधित रसीद, 8300 रुपये नकद, 250 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रिक वायर, कैमरा, दो सीडी के अलावा कई सामान जब्त किये गये हैं. टंडवा के एसडीपीओ एहतेशाम बकारिब ने बताया कि गुरुवार रात छापामारी कर सबको गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >