गोड्डा से भाकपा-माले की गीता मंडल व टीएससी के दामोदर सिंह ने भरा परचा
गोड्डा : बुधवार को गोड्डा लोकसभा सीट से दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया. भाकपा माले (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) से प्रत्याशी गीता मंडल एवं तृणमूल कांग्रेस से दामोदर सिंह ने परचा दाखिल किया. दोनों उम्मीदवारों द्वारा दो सेटों में परचा दाखिल किया गया है. दोपहर के करीब दो बजे प्रत्याशियों द्वारा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ एबीई खालको […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 3, 2014 5:06 AM
गोड्डा : बुधवार को गोड्डा लोकसभा सीट से दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया. भाकपा माले (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) से प्रत्याशी गीता मंडल एवं तृणमूल कांग्रेस से दामोदर सिंह ने परचा दाखिल किया. दोनों उम्मीदवारों द्वारा दो सेटों में परचा दाखिल किया गया है. दोपहर के करीब दो बजे प्रत्याशियों द्वारा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ एबीई खालको को नामांकन पत्र सौंपा गया. भाकपा माले की प्रत्याशी गीता मंडल गोड्डा संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं. वहीं दामोदर सिंह पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं. इसके अलावे एक अन्य सेट में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने भी परचा दाखिल किया है.
...
ये भी पढ़ें...
January 9, 2026 8:17 PM
January 5, 2026 8:23 PM
January 4, 2026 10:17 PM
January 3, 2026 7:32 AM
December 16, 2025 12:29 PM
December 15, 2025 11:14 PM
October 29, 2025 1:28 PM
October 24, 2025 7:10 PM
October 22, 2025 11:49 AM
October 19, 2025 8:02 AM
