Cold Warning Jharkhand: झारखंड के 13 जिलों में हांड़ कंपाने वाली सर्दी, खूंटी में न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री सेल्सियस

Cold Warning Jharkhand: झारखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं. कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 13 जिलों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. आईएमडी ने 7 से ज्यादा जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Cold Warning Jharkhand: झारखंड में नए साल का पहला सप्ताह कड़ाके की ठंड के साथ बीता. कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी महसूस की जा रही है. शुक्रवार (9 जनवरी) को कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा. राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य का सबसे कम तापमान खूंटी में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

13 जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है. जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

झारखंड में 7 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने सर्दी और हल्की शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्की शीतलहर हो सकती है. इसी प्रकार, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसमी तंत्र के कारण दिख रहा शीतलहर का प्रकोप

रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया- झारखंड के ऊपर क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन जिलों में शीतलहर की यह स्थिति शनिवार सुबह तक बने रहने की संभावना है. (इनपुट भाषा)

Also Read: देश के कई हिस्सों में बर्फीली ठंडक, जमा डल लेक का किनारा, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में लुढ़का पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >