हमने प्रण लिया है, न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली, बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, आप सब रामलीला मैदान जरूर आएं

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज दिल्ली में सोनिया गांधी, सुनीता केजरीवाल और सीमा सिसोदिया से मुलाकात की. कहा कि न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली.

हमने प्रण लिया है. न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली झुकेगी. हम मिलकर लड़ेंगे. ये बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार (30 मार्च) को दिल्ली में कहीं. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोगों से अपील की कि सभी लोग रामलीला मैदान में आयोजित I.N.D.I.A. की रैली में शामिल हों.

31 मार्च को रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली

मोदी विरोधी महागठबंधन I.N.D.I.A. की 31 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ दिल्ली पहुंचीं कल्पना मुर्मू सोरेन ने देश की राजधानी में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिलीं हेमंत सोरेन की पत्नी

इससे पहले उन्होंने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की. सुनीता केजरीवाल से मिलने के बाद पत्रकारों के सवालों पर कल्पना सोरेन ने कहा कि दो महीने पहले जैसे हालात झारखंड में थे, आज वही हालात दिल्ली में हैं.

Also Read : कल्पना सोरेन की राजनीति में एंट्री : सेना के कैप्टन की बेटी, शिबू सोरेन की बहू ने की है एमटेक-एमबीए की पढ़ाई

पहले मेरे पति हेमंत जी को जेल भेजा, अब अरविंद सर को

हमें मिलकर इससे लड़ना है. मेरे पति हेमंत जी को जेल भेजा गया. अब अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया है. जो परिस्थिति हमारे झारखंड में है, वही परिस्थिति दिल्ली में भी हो गई है. मैं सुनीता जी से मिलने आई थी. उनका दुख-दर्द बांटने आई थी.

पत्रकारों से बोलीं कल्पना- आपलोग रामलीला मैदान जरूर आएं

कल्पना सोरेन ने आगे कहा कि हमने मिलकर प्रण किया है कि इस लड़ाई को हमें दूर तक ले जाना है. सुनीता मैम का साथ हमें मिलेगा और पूरा झारखंड अरविंद जी के साथ रहेगा. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी के साथ मुलाकात के दौरान वह उन्हें (सोनिया को) झारखंड के हालात के बारे में बताएंगीं. साथ ही यह भी कहा कि कल (रविवार 31 मार्च को) आपलोग रामलीला मैदान जरूर आएं. आप सबका स्वागत है.

न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली, हम मिलकर लड़ेंगे : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. उन्होंने कहा कि न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली. हम मिलकर लड़ेंगे.

Also Read : कहां हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन? झामुमो नेता कब मनाएंगी होली? ‘एक्स’ पर कर दिया ये ऐलान

संजीव झा ने कल्पना मुर्मू सोरेन का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

ज्ञात हो कि 31 मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. की रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचीं हैं. यहां एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव झा व अन्य ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

तानाशाही के खिलाफ लड़ रही है दिल्ली और झारखंड की जनता

कल्पना सोरेन ने कहा कि तानाशाह सरकार ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, लेकिन दोनों राज्यों की जनता अपने-अपने नेता के साथ मजबूती के साथ खड़ी है. इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. जो घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई, वही घटना अब दिल्ली में हुई है.

Also Read : अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिलीं कल्पना सोरेन, जाना एक दूसरे का हाल

विपक्ष के बड़े नेता थे हेमंत सोरेन : सौरभ भारद्वाज

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्ष के एक बड़े नेता थे. गैर भाजपा राज्य में अच्छी सरकार चला रहे थे. जिस तरह से उन्हें जेल में डाला गया, वह सबने देखा. अरविंद केजरीवाल को जिस तरह जेल में डाला गया वह भी सबने देखा.

कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल की स्थित लगभग एक सी

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज कल्पना सोरेन, सुनीता केजरीवाल से मिलने आईं थीं, दोनों की स्थिति लगभग एक सी है. केंद्र सरकार ने इन दोनों के पतियों को जेल में डाला है. आज दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत कर एक-दूसरे को हौसला दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >