खाना बनाते समय महिला के सिर से सरक गया पल्लू, ससुराल वालों ने किया ये हाल

गुरुग्राम : एक महिला को उसके ससुर और देवर ने जमकर पीटा. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि खाना बनाते समय उसके सिर से पल्लू सरक गया और किया गया घूंघट चेहरे से हट गया था. किसी तरह पीड़िता ने शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया.

हरि नगर निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि गत दिवस वह रसोई में खाना बनाने में जुटी थी. इसी व्यस्तता में अचानक साड़ी का पल्लू उसके सिर से सरक गया. इस पर उसके ससुर महिपाल ने उसे डांटना शुरू कर दिया. फिर उसे गालियां देने लगा. जब उसने गाली देने का विरोध किया तो महिपाल ने उसे पीटना शुरू कर दिया.

शोरगुल सुनकर आए देवर अमित उसे बचाने की बजाय डंडा लेकर उसे ही मारना शुरू कर दिया. उसने किसी तरह खुद को शौचालय में बंदकर अपनी जान बचाई. वहीं से उसने पुलिस को सूचना दी. बाद में पुलिस से महिला को अस्पताल पहुंचाया.

Also Read: कंगना रनौत को खाप पंचायत की धमकी, हिम्मत है तो हरियाणा आकर दिखा दें

संध्या का आरोप है कि उसके ससुर अक्सर उसे दहेज कम लाने के लिए ताने देते थे. उसके पिता व भाई ने दहेज में बाइक दी थी, जबकि देवर को दहेज में कार मिली थी. इससे उसके ससुर अक्सर उसे ताने देते रहते थे. इसी गुस्से में आकर उन्होंने उसे पीटा, घूंघट तो बहाना था. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >