Haryana Politics: हरियाणा में नयी सरकार बनते ही अनिल विज ने बदली ‘एक्स’ प्रोफाइल, जानें क्यों हैं नाराज

Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में चंद घटों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कुछ घंटे बाद बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में खट्टर तो शामिल हुए, लेकिन खट्टर सरकार में गृह मंत्री रहे अनिल विज समारोह से दूर रहे. ऐसी खबर है कि विज नयी सरकार से खुश नहीं हैं. उन्होंने एक्स पर अपनी प्रोफाइल भी बदल ली है.

नायब सैनी की शपथ ग्रहण समारोह से विज गायब, खट्टर का दावा कैबिनेट मंत्री में उनका भी था नाम शामिल

Haryana Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनिल विज मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, विज को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था. इससे पहले दिन में, हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री विज भाजपा विधायक दल की उस बैठक से नाराज होकर चले गए थे, जिसमें सैनी को नेता चुना गया था. पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या विज का नाम उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ में था, तो उन्होंने कहा, मंत्रियों को आज शपथ लेनी थी और उनका (विज का) नाम उस (सूची) में था. लेकिन वह नहीं आ सके. यह पूछे जाने पर कि क्या विज नाराज हैं, उन्होंने कहा, अनिल विज हमारे वरिष्ठ सहयोगी हैं… वह कभी-कभी नाराज हो जाते हैं, लेकिन बाद में सामान्य हो जाते हैं.

विज पहले भी हो चुके हैं नाराज, फिर चीजें सामान्य हो गईं

खट्टर ने कहा कि पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जब विज किसी बात पर नाराज हो गए लेकिन बाद में चीजें सामान्य हो गईं. उन्होंने कहा, मैंने उनसे बात की. उन्होंने कहा कि उनका (शपथ ग्रहण समारोह में) आने का मन नहीं है. हम उनसे बात करेंगे. नायब सैनी जी भी उनसे बात करेंगे.

2014 में विज थे मुख्यमंत्री पद की रेस में थे शामिल

वर्ष 2014 में भी, जब हरियाणा में भाजपा के अपने बल पर सत्ता में आने के बाद विज मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे, तो पार्टी ने इस पद के लिए खट्टर को चुना था जो पहली बार विधायक चुने गए थे. विज के पास खट्टर मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य विभाग भी था. वह, पहले भी कई बातों पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं.

विज ने एक्स पर बदली प्रोफाइल

हरियाणा में नयी सरकार बनने के बाद अनिल विज ने एक्स पर अपनी प्रोफाइल भी बदल ली है. उन्होंने गृह और स्वास्थ्य मंत्री के आगे एक्स लगा लिया है.

Also Read: मनोहर लाल खट्टर को लेकर बीजेपी का प्लान ‘बी’, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >