Haryana Politics: विनेश फोगाट को टिकट दे सकती है कांग्रेस, आप से गठबंधन के मूड में राहुल गांधी

Haryana Politics: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है. जानें कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने क्या कहा

Haryana Politics: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक हुई. जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है. खबरों की मानें तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप,AAP) के साथ गठबंधन करने के पक्ष में हैं. इसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मांगी राय मांगी है.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी मंजूर की गई सूची में शामिल है. कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठक के बारे में जानकारी दी कि बुधवार तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी. विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने को लेकर जारी अटकलों पर भी मंगलवार तक विराम लग जाएगा.

स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 49 नामों की सूची पेश की गई

बाबरिया ने कहा कि हरियाणा की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 49 नामों की सूची पेश की गई, जिनमें से 34 को मंजूरी दे दी गई है जबकि 15 लंबित हैं. उन्होंने कहा कि 22 (वर्तमान) विधायकों के नाम भी मंजूर कर लिए गए हैं. बैठक मंगलवार को भी जारी रहेगी और उम्मीद है कि परसों अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ नाम समीक्षा समिति को भेजे गए हैं और उन पर मंगलवार को समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा. इस समिति में कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख और विधायक दल के नेता शामिल हैं.

Read Also : Haryana Politics : कांग्रेस के अंतर्कलह का फायदा उठा सकती है बीजेपी

किसे दे रही है कांग्रेस टिकट

बाबरिया ने कहा कि उम्मीदवारी का पैमाना उन नेताओं की जीत की संभावना पर आधारित है जिनके नाम सर्वेक्षणों में आए हैं. जो दो बार से अधिक चुनाव नहीं हारे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >