Haryana News: नूंह हादसे में 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल, धू-धूकर जल उठा था पूरा बस

Haryana News: हरियाणा के नूंह में एक बस में आग लग जाने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई. और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. नूंह में एक टूरिस्ट बस में आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं. बस में करीब 60 लोग सवार थे. मिली जानकारी के मुताबित बस में सवार लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रहे थे. बस में लगी अचानक आग को देखकर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. वहीं घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग तीर्थ स्थान मथुरा और वृंदावन में दर्शन कर लौट रहे थे. वहीं हादसे के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार लोग धार्मिक यात्रा पर थे. सवार लोगों में अधिकांश पंजाब और हरियाणा के रहने वाले थे. सभी बनारस और वृंदावन की यात्रा कर लौट रहे थे. इसी दौरान बस में आग लग गई और इतना बड़ा हादसा हो गया. घायल लोगों में महिला और बच्चे भी थे. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस पीछे से जल रही थी. बस में से लगातार धूआं निकल रहा था. लेकिन ड्राइवर को इसकी जानकारी नहीं था. कुछ लोगों ने बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग की जानकारी देकर बस रुकवाया. हालांकि इस बीच आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था.

नौ लोगों की मौत
सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घटना को लेकर कहा कि दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने कहा है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. वहीं पुलिस ने कहा है कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है. इसकी जांच की जा रही है.

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने जाहिर किया दुख
हरियाणा के नूंह बस में आग लगने की घटना और 9 लोगों की मौत पर कांग्रेस नेता और गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि एक बहुत ही दुखद घटना में आठ से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग आग में जलने से घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वे तीर्थयात्री थे. मैं घोयलों को देखने असप्ताल जा रहा हूं. बता दें हादसे में सभी घायलों को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Also Read: Today News Wrap: सीता सोरेन पर JMM की बड़ी कार्रवाई, 6 सालों के लिए किया निष्कासित, स्वाति मालीवाल मामले में AAP का यू-टर्न, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Also Read: Weather Forecast: गर्मी से हाहाकार, दिल्ली में 47.4 डिग्री पहुंचा पारा, तप रहा झारखंड-बिहार, जानिए कब होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >