Haryana Election: विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, जुलाना से चुनाव लड़ सकती हैं विनेश फोगाट

Haryana Election: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर लिया है. कुश्ती के अखाड़े के बाद अब से उनका राजनीतिक सफर शुरु हो गया है. दोनों पहलवानों ने हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामा है.

Haryana Election: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज (6 सितंबर) को कांग्रेस का दामन थाम लिया है. कांग्रेस में शामिल होने से पहले फोगाट और पूनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात थी की. वहीं केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे. कुश्ती के अखाड़े से निकलकर दोनों पहलवानों ने उस समय कांग्रेस का दामन थामा है जब हरियाणा चुनाव सिर पर आ चुका है. चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है और पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कयास लगाये जा रहे है कि कांग्रेस विनेश फोगाट को जींद के जुलाना से टिकट दे सकती है.

लड़ाई अभी जारी है- विनेश फोगाट
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा है कि लड़ाई जारी है, अभी खत्म नहीं हुई है. ये अभी कोर्ट में है. उन्होंने दावा किया कि हम वो लड़ाई भी जीतेंगे. विनेश ने कहा कि आज जो नया मंच मिल रहा है, उसके साथ हम काम करेंगे देश की सेवा के लिए, जिस तरह से हमने अपना खेल दिल से खेला, हम अपने लोगों के लिए काम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. मैं अपनी बहनों से कहना चाहती हूं कि अगर आपके लिए कोई नहीं होगा तो मैं उनके साथ हूं. कांग्रेस पार्टी उनके साथ है. यह मैंने महसूस किया है और मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि हम निश्चित रूप से वहां होंगे.

कांग्रेस का दामन थामने के बाद विनेश फोगाट ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तब कांग्रेस हमारे साथ खड़ी थी. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देती हूं. उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है. जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तो बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं. मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं जो महिलाओं के साथ खड़ी है और सड़क से संसद तक लड़ने के लिए तैयार है.

Also Read: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के शामिल होने से क्या हरियाणा में कांग्रेस होगी मजबूत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >