Haryana Election Result: 'EVM में हुई है गड़बड़ी'! चुनाव आयोग से मिले कांग्रेस नेता, जांच कराने की मांग

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों से नाराज कांग्रेस ने ईवीएम की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की. कांग्रेस ने आयोग के सामने कई पक्ष रखें. पार्टी ने निर्वाचन आयोग से जांच करने का आग्रह किया है.

Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव में मिली करारी शिकस्त से कांग्रेस भड़की हुई है. पार्टी ने हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया है. इसी सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम में साफ तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया. साथ ही निर्वाचन आयोग से जांच करने का आग्रह किया है. कांग्रेस ने EC से जांच करने और विसंगतियों वाली ईवीएम को सील करके जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखने का आग्रह किया है. कांग्रेस ने कहा कि मतगणना को लेकर संदेह है क्योंकि हरियाणा चुनाव के परिणाम आश्चर्य में डालने वाले हैं. सभी को लग रहा था कि कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी.

7 विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेज पेश किए- कांग्रेस
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और 7 विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेज पेश किए. खेड़ा ने कहा कि 13 और विधानसभा क्षेत्रों में हमारे उम्मीदवारों की ओर से मशीनों की बैटरी के संबंध में मुद्दे प्रस्तुत किए जाएंगे. खेड़ा ने कहा कि हमने जांच के बाद ईसीआई से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को देखेंगे और वे प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से अपने रिटर्निंग अधिकारियों से परामर्श करने के बाद जवाब देंगे. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईसीआई को हम 13 और विधानसभा क्षेत्रों की शिकायत पत्र सौंपेंगे.

नतीजे चौंकाने वाले आए- हुड्डा
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के ये नतीजे चौंकाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि सभी को लगा था कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी. चाहे आईबी हो, एक्सपर्ट हो, सर्वे रिपोर्ट हो सभी ने कांग्रेस की जीत का दावा किया था. हुआ वही जब डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस हर जगह आगे चल रही थी. इसके बाद जब ईवीएम की गिनती शुरू हुई तो हमें कई जगहों पर वोटों की गिनती में देरी होने की शिकायत मिली. उन्होंने कहा कि वे सभी शिकायतों की जांच कर रहे हैं.

‘EVM के किया गया था हैक’- उदय भान
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि हमने सभी मुद्दे सामने रखे हैं कि कैसे ईवीएम को हैक किया गया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद कहा है कि सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और हम करेंगे सरकार बनाओ, तो यह सब संदेह का विषय है. जब बैटरी पूरे दिन उपयोग की जाती है, तो यह निश्चित रूप से नीचे जाएगी, यह 99 फीसदी नहीं हो सकती है. हमने चुनाव आयोग को इसके बारे में बताया. हमें वीवीपैट चाहिए पर्चियों का मिलान ईवीएम से किया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके.

बता दें, बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, जयराम रमेश, अजय माकन, भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत अन्य पार्टी नेताओं ने ईसीआई के अधिकारियों से मुलाकात की. कांग्रेस नेताओं ने ईसीआई को 20 शिकायतों के बारे में बताया. जिनमें से 7 निर्वाचन क्षेत्रों से लिखित शिकायत को चुनाव आयोग को सौंप दिया गया है. कांग्रेस नेताओं ने आयोग से कहा है कि जांच पूरी होने तक उन मशीनों को सील कर दिया जाना चाहिए. कांग्रेस ने कहा है कि अगले 48 घंटों में हम बाकी शिकायतें भी चुनाव आयोग के सामने रखेंगे.

Also Read: Election Commission on Congress: चुनाव आयोग ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी! मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर जताई आपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >