Haryana Election Result: फैसले का दिन! यही रात अंतिम यही रात भारी, बीजेपी कांग्रेस कर रही है जीत का दावा

Haryana Election Result: लोकसभा इलेक्शन के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा और सीधा मुकाबला हुआ है. दोनों दल जीत का दावा कर रहे हैं. ऐसे में देखना है कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आती है या 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी होती है.

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी मंगलवार को मतगणना होगी. बीजेपी को एक बार फिर सत्ता में वापसी का भरोसा है. अगर बीजेपी की सत्ता में वापसी होती है तो यह तीसरी बार होगी जब भाजपा प्रदेश में सरकार का गठन करेगी. वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार वोटरों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है. हालांकि चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में आए हैं. आंकड़ों से अनुमान जाहिर किया जा रहा है कि कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी की कर सकती है. हालांकि इसकी तस्वीर कल यानी मंगलवार को नतीजे आने के बाद साफ हो जाएंगे.

कितने बजे शुरू होगी मतगणना
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार (आठ अक्टूबर) को सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. प्रशासन की ओर से काउंटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन, जननायक जनता पार्टी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन मैदान में हैं. हालांकि सबसे कड़ा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. दोनों दलों ने जीत का दावा किया है.

कल है फैसले का दिन
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए कल फैसले का दिन है. इस चुनाव में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी सीटों के लिए पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था. प्रदेश में करीब 68 फीसदी मतदान हुआ. कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है. हालांकि बीजेपी ने भी जीत का दावा किया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी भाजपा आठ अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि जब आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे तो कांग्रेस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को दोष देगी.

कांग्रेस कर रही है पूर्ण बहुमत का दावा
एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित कांग्रेस ने भी जीत का दावा किया है. कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है. हुड्डा को कांग्रेस के जीतने पर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. वहीं इनेलो-बसपा गठबंधन ने भी दावा किया है कि नतीजे घोषित होने के बाद वह अगली सरकार बनाएगा, जबकि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने विश्वास जताया है कि उनके गठबंधन को जीत मिलेगी. हरियाणा में अपने बलबूते चुनाव लड़ने वाली आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दावा करते रहे हैं कि उनकी पार्टी के समर्थन के बिना हरियाणा में कोई सरकार नहीं बन सकती. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: हमास से जंग का एक साल: उजड़ गया गाजा! लेबनान में भारी तबाही, ईरान से भी टक्कर, देखें पूरा लेखा-जोखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >