Rajkot Game Zone Fire: दो आरोपी गिरफ्तार, छह लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

Rajkot Game Zone Fire: राजकोट गेम जोन हादसे के बाद पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार कर लिया है. गेम जोन में शनिवार शाम लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गयी थी.

Rajkot Fire: गुजरात के राजकोट हादसा मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. पुलिस ने घटना को लेकर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं घटना के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने युवराज सिंह सोलंकी और नितिन जैन नाम के दो शख्स को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि गेम जोन हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. गौरतलब है कि कल यानी शनिवार भीड़भाड़ वाले गेम जोन में भीषण आग लग गई थी. जिसमें कई लोग फंस गये थे.

राजकोट आग पर कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
गुजरात हाई कोर्ट की एक विशेष पीठ ने रविवार को राजकोट गेम जोन में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे प्रथम दृष्टया मानव निर्मित आपदा करार दिया है. हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव और न्यायमूर्ति देवन देसाई की खंडपीठ ने कहा कि ऐसे गेमिंग जोन और मनोरंजक सुविधाएं सक्षम अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी के बिना बनाए गए हैं. पीठ ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट नगर निगमों के अधिवक्ताओं को निर्देश दिया कि वे सोमवार को उसके समक्ष इस निर्देश के साथ उपस्थित हों कि कानून के किन प्रावधानों के तहत अधिकारियों ने इन इकाइयों को अपने अधिकार क्षेत्र में स्थापित किया या संचालित करना जारी रखा.

एसआईटी ने शुरू की जांच
राजकोट में गेम जोन में भीषण आग लगने से चार बच्चों समेत 27 लोगों की मौत के मामले में एसआईटी की टीम ने रविवार सुबह स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि शव बुरी तरह से जले हुए हैं और उनकी शिनाख्त में मुश्किलें आ रही हैं इसके लिए शवों और मारे गए लोगों के परिजन के डीएनए के नमूने एकत्र किए गए हैं.  बता दें, घटना के बाद गेम जोन के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है कि शनिवार को गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई जिसमें 12 साल से कम उम्र के चार बच्चे भी शामिल हैं.

मुआवजे की घोषणा
रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएमओ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत पीएम मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताया है. 

Also Read: Spicejet Flight: दिल्ली से लेह जाने वाले फ्लाइट से टकराया पक्षी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >