देश को दहलाने की कोशिश नाकाम, आईएसआईएस के तीन आतंकियों को गुजरात एटीएस ने दबोचा

Terrorist Arrested in Gujarat : गुजरात एटीएस ने गांधीनगर के पास अदलाज से तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों एक नए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं, जिनके आईएसआईएस से संबंध होने की आशंका है.

Terrorist Arrested in Gujarat : गुजरात एटीएस ने रविवार को अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जो देशभर में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. वे हथियार सप्लाई कर रहे थे. एटीएस के मुताबिक, ये तीनों आरोपी पिछले एक साल से जांच एजेंसी की निगरानी में थे. अब उनसे पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में खबर दी है. गुजरात एटीएस ने एक बयान में बताया कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. ये पिछले एक साल से एटीएस की निगरानी में थे. तीनों को हथियार सप्लाई करते समय पकड़ा गया. उनके खिलाफ आरोप है कि वे देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे.

अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट के आतंकी हुए थे गिरफ्तार

इस साल की शुरुआत में गुजरात एटीएस ने अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इनमें बेंगलुरु की एक महिला भी शामिल थी, जो कथित रूप से ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल चला रही थी. महिला के पाकिस्तान से संपर्क थे. गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु की 30 वर्षीय महिला समा परवीन को आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार, यह गिरफ्तारी अल-कायदा से जुड़े एक मामले में की गई है. इससे पहले भी इस केस में तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था.

23 जुलाई को किन आतंकियों को ATS ने किया था गिरफ्तार

23 जुलाई को एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े होने के शक में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है–मोहम्मद फैक – दिल्ली
मोहम्मद फरदीन – अहमदाबाद
सेफुल्लाह कुरैशी – मोदासा, अरावली
जीशान अली – नोएडा, उत्तर प्रदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >