WB News : नलहाटी में बम विस्फोट से बालक जख्मी, अस्पताल में भर्ती , जांच में जुटी पुलिस

WB News : ग्रामीणों का कहना है कि बम विस्फोट की तीव्रता और इसमें जख्मी बालक की हालत को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो चॉकलेट बम नहीं रहा होगा. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त घर के बाहर बम छिपा कर रखा था. उसे गेंद समझ कर बालक खेलने लगा, तभी बम फट गया.

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के चौथे चरण के मतदान से चार दिन पहले बीरभूम में फिर बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक बालक बुरी तरह जख्मी हो गया. गुरुवार को हुए विस्फोट में घायल बालक को नलहाटी थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. धमाके से इलाके में दहशत है. ध्यान रहे कि आम चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को बीरभूम की दोनों संसदीय सीटों पर मतदान होना है. राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं.

बम विस्फोट की घटना से समूचा नलहाटी इलाका दहला

ऐसे में बम विस्फोट की घटना से समूचा नलहाटी इलाका दहल गया. पुलिस ने घायल बालक का नाम शमीम रेजा(11) बताया है. वह कक्षा छह का छात्र है. मालूम रहे कि मुर्शिदाबाद, पांडुआ और अब बीरभूम में बम धमाके की घटना में छात्र घायल हुए हैं. ताजा घटना की सूचना पाकर नलहाटी थाने की पुलिस वहां पहुंची और बम विस्फोट वाले स्थान को घेर दिया. पुलिस से सूचना पाकर बम निरोधी दस्ते व फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां से नमूने लिये गये हैं. मामले की गहन जांच में पुलिस लग गयी है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का कटाक्ष, भाजपा ने बंगाल में छीन ली 26,000 शिक्षकों की नौकरी और अब पैसे देकर खरीद रहें है वोट

ग्रामीणों का आरोप , घर के बाहर छिपा कर रखा था बम

इधर, घटना में घायल छात्र के परिजन मामले की लीपापोती में लग गये हैं. लोगों से कहते फिर रहे हैं कि चॉकलेट बम फटने से यह हादसा हुआ है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बम विस्फोट की तीव्रता और इसमें जख्मी बालक की हालत को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो चॉकलेट बम नहीं रहा होगा. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त घर के बाहर बम छिपा कर रखा था. उसे गेंद समझ कर बालक खेलने लगा, तभी बम फट गया.

Mamata Banerjee : 44 दिन बाद फिर से घायल हुईं ममता बनर्जी, दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर की सीट पर बैठते समय अचानक लगी चोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >