Delhi New CM: क्या नूपुर शर्मा बनेंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री? सोशल मीडिया में यूजर्स कर रहे ऐसी मांग

Delhi New CM: दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी तलाश हो रही है. मीडिया में नये सीएम को लेकर कई नाम की चर्चा हो रही है. इस बीच फिर से नूपुर शर्मा सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगी हैं.

Delhi New CM: दिल्ली में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसको लेकर मंथन जारी है. मीडिया में खबर ऐसी भी है कि इस बार दिल्ली में महिला सीएम बनाया जा सकता है. जैसे ही महिला सीएम की बात सामने आई, सोशल मीडिया में फिर नूपुर शर्मा ट्रेंड करने लगीं. यूजर्स एक-दूसरे को बधाई भी देने लगे हैं.

नूपुर शर्मा क्यों कर रही हैं ट्रेंड

नूपुर शर्मा बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता हैं, खास समुदाय के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया. जिसके बाद नूपुर शर्मा सक्रिय राजनीति से दूर हैं. हालांकि कई बार सोशल मीडिया में उनकी चर्चा अचानक शुरू हो जाती है.

नूपुर शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की हो रही मांग

सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग हो रही है. एक यूजर ने तो उत्साह में नूपुर शर्मा की तस्वीर शेयर करते हुए लिख दिया, “मिलिए दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री से.” एक अन्य यूजर ने नूपुर शर्मा के नाम अफवाह पर सवाल पूछा है. यूजर ने पूछा- “नूपुर शर्मा दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी? क्या यह सच है या फिर सिर्फ एक अफवाह? क्या कोई वैध स्रोत इसकी पुष्टि करता है?”

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद बिहार का किला फतह करने में जुटी BJP, सांसद ने किया खुलासा

दिल्ली में महिला सीएम पर दांव लगाएगी बीजेपी

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है. जिसमें प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय, मनोज तिवारी जैसे दिग्गज शामिल हैं. हालांकि बीजेपी का इतिहास रहा है कि वह कई राज्यों में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चौंकाते रही है. ऐसी खबर आ रही है कि बीजेपी दिल्ली में महिला सीएम पर दांव लगा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >