वसंत विहार के एक फ्लैट में मृत पाई गईं महिला और उसकी दो बेटियां

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पाया कि घर में गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और वहां एक सुसाइड नोट भी था. अंदर के कमरे की तलाशी लेने पर तीन शव बिस्तर पर पड़े मिले और कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार देर शाम एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शनिवार को रात आठ बजकर 55 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 207 अंदर से बंद है और घर के लोग कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पाया कि घर में गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और वहां एक सुसाइड नोट भी था. अंदर के कमरे की तलाशी लेने पर तीन शव बिस्तर पर पड़े मिले और कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है. मृतकों की पहचान मंजू और उसकी बेटियों अंशिका और अंकु के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक मंजू के पति की पिछले साल अप्रैल में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी और तभी से परिवार अवसाद में था. मंजू भी बीमारी की वजह से बिस्तर पर थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >