EID 2025: ईद से पहले दिल्ली-यूपी में चाक-चौबंद सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

EID 2025: दिल्ली में ईद और अलविदा जुमे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील जगहों समेत अन्य इलाकों के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया है. चप्पे पर पर नजर रखी जा रही है. दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

EID 2025: ईद के जश्न और रमजान के आखिरी जुमे की नमाज के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े उपाय किए हैं. पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कहा कि ईद और आखिरी अलविदा जुमे की नमाज के लिए पुलिस टीम पूरी तरह तैयार है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहेगी. पुलिस-प्रशासन की ओर से आम लोगों से कहा गया है कि वो त्योहार को शांति, अमन-चैन और भाईचारे के साथ मनाएं.

कानूनी व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश

पुलिस अधिकारी ने कहा “हमने पूर्वी जिले के हर थाने के कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतम कर्मचारी गश्त पर रहें और पर्याप्त चौकियां बनाई जाए. पुलिस की मौजूदगी पूरी होगी.”

शांति कमेटी की बैठक जारी

त्योहार में अमन चैन रहे और यह शांति से संपन्न हो इसके लिए शांत कमेटी की बैठक भी जारी है. इसके अलावा पुलिस ने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी की है. संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

यूपी में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के अलावा यूपी में भी ईद और अलविदा जुमे को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. संभल के अपर पुलिस अधीक्षक (कहा कि पारंपरिक ढंग से नमाज अदा करने पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन दुर्घटनाएं रोकने के लिए छतों पर बड़ी संख्या में एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है. लोग शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करें इसके लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई है. सड़क पर भी नमाज पढ़ने के लिए मनाही की गई है. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नमाज केवल निर्धारित ईदगाहों और मस्जिदों में ही अदा की जाए न कि सड़कों पर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >