Sanjay Singh Arrest Live: ‘ये हालात लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

Sanjay Singh Arrest Live: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर गुरुवार को भेज दिया गया है. दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार संजय सिंह से जुड़ी सभी अपडेट के लिए देखें prabhatkhabar.com

Live Updates
11:12 PM. 6 Oct 23 5:42 PM. 6 Oct

‘ये हालात लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान देते हुए कहा है कि ये हालात लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

11:12 PM. 6 Oct 23 5:42 PM. 6 Oct

संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा ईडी दफ्तर पहुंचे, हो सकती है पूछताछ

संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा ईडी दफ्तर पहुंच चुके है. बता दें कि संजय सिंह से जुड़े मामले में उन्हें ईडी ने तलब किया था. साथ ही कयास ऐसे भी लगाए जा रहे है कि सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी के सामने संजय सिंह से पूछताछ की जा सकती है.

3:36 PM. 6 Oct 23 10:06 AM. 6 Oct

संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को ईडी ने किया तलब

ईडी ने संजय सिंह के तीन सहयोगियों को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है. विवेक त्यागी, सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को तलब किया गया है. सर्वेश मिश्रा आज ईडी के सामने पेश हो सकते हैं. ईडी इन तीनों लोगों का सामना संजय सिंह से कराएगी जो 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं.

1:51 AM. 6 Oct 23 8:21 PM. 5 Oct

संजय सिंह के वकील सोमनाथ भारती ने क्या कहा

AAP नेता संजय सिंह के वकील सोमनाथ भारती ने कहा कि जिस दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के बयान को आधार बनाया गया है, यही दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान बदले हैं. एक बार तो इनके बयान में लिखा है कि क्या आपने संजय सिंह को कोई पैसा दिया है? वह जवाब देते हैं, नहीं… बात यह है कि 1 अगस्त को इस शख्स को बेल मिली और 14 अगस्त को वे बयान बदल लेते हैं.

1:51 AM. 6 Oct 23 8:21 PM. 5 Oct

संजय सिंह पांच दिन की ईडी रिमांड पर

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर गुरुवार को भेज दिया गया है.

1:51 AM. 6 Oct 23 8:21 PM. 5 Oct

केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही है टारगेट

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है. केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रही है. इस तरह की गतिविधियों की हम निंदा करते हैं. राज्य हो या केंद्र कहीं भी यह गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं.

मुख्य बातें

Sanjay Singh Arrest Live: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर गुरुवार को भेज दिया गया है. दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार संजय सिंह से जुड़ी सभी अपडेट के लिए देखें prabhatkhabar.com

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >