Republic Day 2022: आज Delhi Metro में सफर करने से पहले देख लें यह नया शेड्यूल

Republic Day 2022/Delhi Metro: डीएमआरसी ने कहा कि वहीं 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी.

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के दिन आप दिल्ली में हैं और मेट्रो से यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े सुरक्षा उपायों के तहत 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक कटौती की जाएगी. राजपथ के आसपास के चार स्टेशन बुधवार सुबह बंद रहेंगे जिनमें केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन शामिल हैं.

मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इसके अलावा 25 जनवरी को सुबह छह बजे से 26 जनवरी को अपराह्न दो बजे तक मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे और लाइन-2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बदली) पर बुधवार को मेट्रो सेवा में आंशिक कटौती की जाएगी.

दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा निर्देशों का पालन

गणतंत्र दिवस से पहले डीएमआरसी ने कहा कि ये सभी उपाय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा निर्देशों के तहत किए गए हैं. बयान के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर प्रवेश-निकासी बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी. इसमें कहा गया कि इस दिन पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा.

Also Read: Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए यहां जानिए कैसे, कहां और कितने में मिलेगी टिकट
डीएमआरसी ने कहा

गणतंत्र दिवस को देखते हुए डीएमआरसी ने कहा कि वहीं 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी. हालांकि, बयान में कहा गया है कि इस अ‍वधि में केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों को लाइन-2 से लाइन-6 (कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह) और लाइन-6 से लाइन-2 (राजा नाहर सिंह-कश्मीरी गेट) के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा दी जाएगी.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >