रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान से बीजेपी ने किया किनारा, वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

Ramesh Bidhuri purported statement viral video : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है. हालांकि बीजेपी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है.

Ramesh Bidhuri purported statement viral video : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मैंने रमेश बिधूड़ी का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन समाज में महिलाओं का अपना विशेष योगदान रहता है और उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व बनता है, इस तरह की किसी भी टिप्पणी से बचना चाहिए. लेकिन कांग्रेस को भी अपना व्यवहार छोड़ने की जरूरत है. जब हमारी सांसद हेमा मालिनी के बारे में बयान आता है तो वे ताली बजाते हैं. मैं फिर भी कहता हूं कि किसी को भी महिलाओं के असम्मान के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए.”

विवाद बढ़ने के बाद बिधूड़ी ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद रमेश बिधूड़ी ने भी माफी मांग ली है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, “मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है. कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब वह (लालू यादव) उनकी सरकार में मंत्री थे. अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं.”

बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर क्या दिया था विवादित बयान?

बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा था, वो अगर वो चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो कालकाजी को प्रियंका गांधी के गाल की तरह बनावा देंगे. इसी बयान को लेकर बवाल मचा है. कांग्रेस लगातार हमला कर रही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं रमेश बिधूड़ी? जिसे बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा

आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी लड़ेंगे चुनाव

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. बिधूड़ी कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को चुनौती देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >