Video : शुक्रवार को दिल्ली में उस समय सियासी हलचल बढ़ गई, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे. उनके साथ वह युवक भी था, जिसे 20 जुलाई के Gen Z प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन से चोट लगी थी. राहुल गांधी ने युवक के साथ थाने पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की और पुलिस से कार्रवाई की अपील की. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में राहुल जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस ने दावा किया है कि 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया था. यह दावा प्रदर्शन के बाद कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आने के बाद किया गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस कई बार पेलेट गन के इस्तेमाल से इनकार कर चुकी है. वहीं, CRPF ने इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: Video: प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले राहुल गांधी, बोले- हिंसक शासन के सामने डटे युवा, लड़कियों पर गर्व
FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े राहुल गांधी
राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के डीसीपी कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल साहिल लोचव ने 14 अगस्त को वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने न तो शिकायत का I/O नंबर दिया और न ही उसकी रसीद दी. 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब राहुल गांधी घायल युवक के साथ थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने तथा जांच अधिकारी का नंबर देने की मांग की.
