पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी का तंज, बोले - नफरत छोड़िये, सोशल मीडिया नहीं

नरेंद्र मोदी ने किया चौंकाने वाला ट्वीट

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले ट्वीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने जमकर चुटकी ली है. पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी ने रिप्‍लाई करते हुए नसीहत दे डाली.

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत दी, आप नफरत छोड़िये, सोशल मीडिया अकांउट नहीं. हालांकि राहुल गांधी अपने ट्वीट पर ट्रोल होते नजर आ रहे हैं.

मालूम हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौंकाने वाला ट्वीट किया और लिखा, इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोड़ने की सोच रहा हूं. आप सभी को आगे जानकारी दूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >