Liquor Shops Closed : कल शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आया आदेश

Liquor Shop Closed : दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. चुनाव के रिजल्ट के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है.

Liquor Shops Closed : दिल्ली में शराब की दुकान 8 फरवरी यानी शनिवार को बंद रहेंगी. इस बाबत आदेश जारी किया गया है. सरकार ने विधानसभा चुनावों के कारण ड्राई डे का ऐलान किया है. इस दौरान शराब की दुकानों और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. 3 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक सभी शराब की दुकानों को बंद रखा गया था. ऐसा इसलिए ताकि किसी भी तरह से मतदान प्रभावित न हो. गजट अधिसूचना के अनुसार, शनिवार 8 फरवरी को मतगणना के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

8 फरवरी को शराब की दुकानें बंद

दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान के दिन और मतगणना के दिन विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत “ड्राई डे ” का ऐलान किया है. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश दिया जाता है कि 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान) ड्राई डे रहेगा. इस आदेश का पालन भी किया गया. अधिसूचना के अनुसार, विधानसभा चुनावों के रिजल्ट की वजह से 8 फरवरी को भी मतगणना के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

क्लब, स्टार होटल, रेस्तरां में भी नहीं परोसी जाएगी शराब

अधिसूचना में इस बात का भी उल्लेख है कि नॉन प्रोपराइटरी वाले क्लब, स्टार होटल, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठान, जिनमें शराब रखने और आपूर्ति के लिए कई श्रेणियों के लाइसेंस रखने वाले प्रतिष्ठान भी शामिल हैं, को भी लोगों को शराब नहीं परोसनी चाहिए.

दिल्ली और हरियाणा में दी गई थी छुट्टी

दिल्ली और हरियाणा सरकार ने दिल्ली चुनाव 2025 में मतदान के कारण बुधवार, 5 फरवरी को छुट्टी का ऐलान किया था. दिल्ली ने अपने अगले मुख्यमंत्री के लिए मतदान 5 फरवरी को किया. आधिकारिक अधिसूचना में सरकारी कार्यालय, स्थानीय या स्वायत्त निकाय के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बंद रखने का आदेश दिया गया था. अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय/स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >