Kal ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, जानिए कल का वेदर

Kal ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ले लिया. कई इलाकों में झमाझम हुई बारिश हुई. भारी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

Kal ka Mausam: दिल्ली में सोमवार को झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से बादल डेरा डाले हुए हैं. कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. वहीं, दोपहर के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. शनिवार (17 अगस्त) को भी तेज बारिश हुई थी. कई जगहों पर जलभराव हो गया था. रविवार (18 अगस्त) को भी दिल्ली में बादल छाए रहे, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. बारिश के कारण मजनू का टीला और चौधरी फतेह सिंह मार्ग समेत कई और इलाकों पर भारी जलभराव हो गया था.

दिनभर उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
दिल्ली में सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. इस बीच कई इलाकों में बूंदाबांदी बारिश भी हुई. हल्की बारिश से दिल्ली का तापमान बढ़ गया, और उमस भरी गर्मी से आमलोग कभी परेशान हुए. हालांकि दोपहर के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई. दिल्ली के साथ एनसीआर में भी बारिश हुई.

मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कल यानी मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि सोमवार दोपहर के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को कम बारिश होती है तो उमस भरी गर्मी में इजाफा हो सकता है.दिल्ली में अगस्त महीने की शुरुआत से ही करीब करीब हर दिन बारिश हो रही है. हालांकि बारिश की त्रीवता में कमी आई है.

Also Read: Udhampur Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

बन्ना गुप्ता ने चंपाई सोरेन को कहा विभीषण, बोले अनुकम्पा पर मिली कुर्सी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >