Delhi Weather Alert: दिल्ली में बदला मौसम का मूड, होली से पहले आंधी-बारिश, कल भी होगी वर्षा!

Delhi Weather Alert: दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया. कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. कहीं-कहीं ओले भी गिरे. मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 और 15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

Delhi Weather Alert: दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. होली के एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है. बारिश के कारण एक बार फिर दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिर गया है. गुरुवार को देर शाम दिल्ली के दक्षिणी दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में अचानक तेज हवाओं चलने लगी और बारिश भी हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी सूचना है.

होली के दिन दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में होली के दिन (14 मार्च) बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. होली के दिन अगर बारिश का खलल होता है तो दिल्ली-एनसीआर में रंगों का त्योहार फीका हो सकता है. क्योंकि तेज हवा और बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हो सकता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : स्टालिन सरकार ने बजट से रुपये का सिंबल ‘₹’ हटाया, तमिलनाडु में गहराया भाषा विवाद

रंगों के त्योहार में बारिश का खलल

इससे पहले मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जाहिर किया गया था कि होली के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया था कि पश्चिमी विछोभ के कारण शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है.

तेज हवा के कारण तापमान में आ सकती है गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक 14 और 15 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. बारिश के साथ दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

Also Read:

Heat Wave Alert: आंधी-बारिश के बाद भीषण गर्मी का प्रकोप, हीटवेव अलर्ट, इन राज्यों में आसमान से बरस रही आग!

Viral Video: देसी जुगाड़ देख खिल जाएगा दिल, बंदे ने कमाल का लगाया दिमाग, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >