सरकारी जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा किये गये अतिक्रमण पर एमसीडी का 'हथौड़ा'

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 20 अप्रैल को दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों के महापौरों को पत्र लिखकर “रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों” द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

दक्षिण दिल्ली नगर निगम तीन वार्डों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाएगा. इस संबंध में SDMC मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि मैं हर दिन यहां पर निरीक्षण करता हूं. यहां पर अवैध अतिक्रमण की बहुत शिकायतें हमें प्राप्‍त हो रही हैं. आप देखिए किस तरह से यहां सरकारी जमीनों पर मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे और घर बनाए जा रहे हैं. अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

चारों जोन में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को यानी कल ही अपने चारों जोन में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की और अस्थायी संरचना तथा अवैध होर्डिंग को हटा दिया. मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई में वाहनों को भी हटाया गया जिसके बाद लगभग पांच किलोमीटर की सड़क अतिक्रमण से मुक्त हुई.

अतिक्रमण को हटाने की मांग

यहां चर्चा कर दें कि दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 20 अप्रैल को दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों के महापौरों को पत्र लिखकर “रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों” द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. गत सप्ताह, उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई थी जिसे सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रोका गया.

Also Read: Delhi News: हनुमान चालीसा के आधार पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
यहां हुई कार्रवाई

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंगलवार को पालम, तिलक नगर, हरि नगर, सराय काले खां के पास रिंग रोड, सी आर पार्क, ग्रेटर कैलाश और गुरुद्वारा रोड समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई. बयान में कहा गया कि अभियान के दौरान, चारों जोन में सड़क किनारे के क्षेत्रों, सरकारी जमीन, फुटपाथ इत्यादि पर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया. एसडीएमसी के दलों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और अवैध रूप से बनाये गए अस्थायी निर्माण को भी हटाया.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >