Delhi MCD: नहीं हो सका स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Delhi MCD: एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बीजेपी पार्षदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सदन का सम्मान नहीं किया और फिर लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया.

Delhi MCD: स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव किए बिना ही गुरुवार सुबह एमसीडी सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले बुधवार से ही दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के बाद स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में जमकर हंगामा हुआ. रातभर पार्षदों का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. गुरुवार सुबह कार्यवाही शुरू होते ही फिर से नारेबाजी और हंगामे का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद मेयर शेली ओबेरॉय ने एक घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया. दुबारा जब सदन चालू हुआ तो पार्षदों ने फिर से नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

APP ने लगाया बीजेपी पर आरोप: एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बीजेपी पार्षदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सदन का सम्मान नहीं किया और फिर लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया. शेली ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है. हम क्रॉस वोटिंग से बिल्कुल नहीं डरते हैं, दिल्ली के लोगों ने हमें जनादेश दिया है और हम पर विश्वास दिखाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हार गई हैं, वे डर जाएंगे.

सदन में हुई मारपीट और हाथापाई: इससे पहले बुधवार को एमसीडी सदन में रातभर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कई सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की. एक दूसरे पर प्लास्टिक की बोतलें फेंकी. दोनों दलों ने हंगामे के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया. इस बीच दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय ने बीजेपी पार्षदों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाते कहा कि नुकसान करने वालों से ही इसकी भरपाई की जाएगी. उन्होंने बीजेपी मेयर उम्मीदवार रेखा गुप्ता पर पोडियम तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. 

Also Read: मुश्किलों में संजय राउत! ठाणे पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीएम शिंदे के बेटे पर लगाया था सुपारी देने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >