Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 कब मिलेंगे? आ गई पहली किस्त की डेट

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी भरा अपडेट सामने आया है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. पहली किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. जानिए पूरा डिटेल.

दिल्ली में महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पहली किस्त का पैसा 1 सितंबर 2026 से लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर होना शुरू होगा. इससे पहले रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त को राशि जारी होने की चर्चा थी, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि भुगतान प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी.

26 अगस्त से मिलेंगे आधिकारिक पेंशन पत्र

दिल्ली सरकार के अनुसार, योजना के आधिकारिक पेंशन पत्र 26 अगस्त 2026 से तालकटोरा स्टेडियम में वितरित किए जाएंगे. इसके बाद पात्र लाभार्थियों के खातों में आर्थिक सहायता भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी.

हर महीने मिलेंगे ₹2,500

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है. सरकार ने इस राशि के इस्तेमाल के लिए दो विकल्प दिए हैं. लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से विकल्प चुन सकती हैं.

बचत के लिए FD या RD का विकल्प

पहले विकल्प में पूरी ₹2,500 की राशि भविष्य की बचत के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खाते में जमा की जाएगी. दूसरे विकल्प में ₹1,000 रोजमर्रा के खर्चों के लिए बैंक खाते से जुड़े डिजिटल वॉलेट (CBDC Wallet) में आएंगे, जबकि ₹1,500 FD/RD में जमा होंगे.

31 जुलाई 2029 तक रहेगा लॉक-इन

FD/RD में जमा की जाने वाली राशि पर 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन अवधि रहेगी. यानी इस अवधि के दौरान जमा रकम को बीच में निकालने की अनुमति नहीं होगी.

21 से 60 वर्ष की महिलाओं को पात्रता

योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा वह दिल्ली की स्थायी निवासी हो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित परिवार से हो. आवेदन के लिए स्थानीय MP या MLA का सिफारिश पत्र यानी Endorsement Letter भी जरूरी बताया गया है.

ऐसे चेक करें आवेदन और भुगतान का स्टेटस

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एप्लीकेशन नंबर से लॉगिन कर सकती हैं. इसके बाद ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर जाकर आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है. सरकार जल्द ही त्रुटि सुधार की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: सोने में जोरदार उछाल! ₹2,000 चढ़कर 1.58 लाख के पार, चांदी भी चमकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >