Delhi Election 2025: यमुना के पानी पर दिल्ली में महाभारत, CEC से मिलीं आतिशी, बीजेपी ने किया पलटवार

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर महाभारत जारी है. आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को विषाक्त करने का आरोप लगाया. दूसरी ओर बीजेपी ने गंभीर पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की मांग कर दी.

Delhi Election 2025: यमुना के पानी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मंगलवार को मुलाकात की. उन्होंने CEC से मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली में पानी के मुद्दे पर चर्चा की. चुनाव आयोग को बताया कि हरियाणा से आने वाले यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर किस तरह से विषाक्त स्तर तक पहुंच गया है. अगर हमें ऐसा ही दूषित पानी मिलता रहा तो हमारे कई जल उपचार संयंत्र बंद हो जाएंगे और दिल्ली के 30% हिस्से को पानी नहीं मिलेगा.

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात

यमुना के पानी को लेकर जारी विवाद के बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करने वाले हैं. मंगलवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, “अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह यमुना को साफ करेंगे. 10 साल बाद, वह 5 और साल मांग रहे हैं. वह चाहे कुछ भी कर लें, वह इसे साफ नहीं कर पाएंगे. दिल्ली की जनता ने ऐसा मन बना लिया है कि उन्हें तिहाड़ जेल से बाहर देखने की भी फुर्सत नहीं मिलेगी.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: करनैल सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार, कुल संपत्ति 259 करोड़ रुपये, अशोक कुमार सबसे गरीब

बीजेपी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग की

हरियाणा के भाजपा सांसदों ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की मांग की है. केजरीवाल ने दावा किया है कि हरियाणा यमुना नदी में ‘जहर’ बहा रहा है. केजरीवाल के इसी बयान पर बीजेपी सांसद गुस्से में हैं. हरियाणा के 10 सांसदों ने कहा कि यह केजरीवाल की आपराधिक साजिश का स्पष्ट मामला है क्योंकि वह दिल्लीवासियों के बीच डर पैदा करने की चेष्टा कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “हमें भी पानी की दिक्कत होती है, उसके बाद भी हम दिल्ली को 10,000 क्यूसेक से अधिक पानी देते हैं.”

यह भी पढ़ें: Ammonia In Yamuna Water: यमुना के पानी में अमोनिया बढ़ने का दावा, AAP की शिकायत पर EC ने हरियाणा से मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >