AAP के खिलाफ बीजेपी का आरोप पत्र, केजरीवाल ने किया पलटवार- कहा- बीजेपी के पास न कोई सीएम चेहरा, न कोई एजेंडा

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. भाजपा ने आम के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया है, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी के पास न कोई एजेंडा है और न कोई सीएम फेस.

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप जारी है. सोमवार को आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के पास न तो मुख्यमंत्री चेहरा है और ही कोई एजेंडा है. उनका एकमात्र एजेंडा आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बुराई करना है. इससे पहले बीजेपी की ओर से केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया गया. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया गया है.

AAP ने शुरू किया घर-घर रजिस्ट्रेशन अभियान

सोमवार को आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के लिए घर-घर रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया. इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाली हर एक महिला को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे. जबकि, 60 साल से ज्यादा उम्र की जो महिलाएं संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराती हैं, उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि ‘आज जब हम महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू करने गए तो एक बहन ने मुझे बताया कि किसी ने उनका वोट कटवा दिया. हम उनका वोट फिर से बनवा देंगे. लेकिन मैं दिल्ली की अपनी सभी माताओं बहनों से कहना चाहता हूं कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें. हर महीने 2100 लेने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना ज़रूरी है.’

बीजेपी ने जारी किया आरोपपत्र

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया है. आरोपपत्र में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर राजधानी को घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक आरोपपत्र समिति बनाई थी. समिति की रिपोर्ट को बीजेपी ने जारी करते हुए कहा है कि इसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.

घोटाले में लिप्त रही है आम आदमी पार्टी

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि  ‘यह कैसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा करके सत्ता में आई लेकिन शराब नीति, दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी तथा वक्फ बोर्ड से जुड़े आठ से नौ घोटालों में लिप्त रही.’ इस दौरान अनुराग ठाकुर ने नारा दिया कि घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला.’ उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सत्ता से आप को हटाकर रहेगी.

Also Read

Delhi Election 2025: केजरीवाल के खिलाफ इस बड़े नेता को उतारने की तैयारी में भाजपा, नाम लगभग तय

राहुल गांधी ने किया परभणी का दौरा, कहा- सोमनाथ दलित थे इसलिए की गई हत्या

Mahila Samman Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, जानें प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >