कोरोना वायरस : दिल्ली मेट्रो ट्रेन में हो रही हरदिन सफाई

कोरोना वायरस फैलने के खतरे के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने प्रतिदिन यात्रियों के लिए सेवा शुरू करने से पहले डिपो में सभी ट्रेनों की साफ सफाई कराने की प्रक्रिया अपनाई है.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस फैलने के खतरे के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने प्रतिदिन यात्रियों के लिए सेवा शुरू करने से पहले डिपो में सभी ट्रेनों की साफ सफाई कराने की प्रक्रिया अपनाई है.

डीएमआरसी के अधिकारी अनुज दयाल ने एक वक्तव्य में कहा कि हाल ही में कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए इस प्रक्रिया में वृद्धि की गई है. उन्होंने बताया कि डीएमआरसी ने हैंड रेलिंग, ट्रेन के दरवाजे इत्यादि की सफाई और उन्हें सैनिटाईज करने पर बल दिया है क्योंकि ऐसी जगहों पर यात्री अपना हाथ रखते हैं. लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां और हैण्ड रेलिंग की सफाई भी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >