दिल्ली में भी सामने आया कोरोना का एक मामला, पीएम मोदी ने संभाली रोकथाम की कमान

दुनिया के 65 देशों के साथ अब भारत में भी कोरोना वायरस की दस्तक हो चुकी है. अब तक भारत में कोरोना के 9 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपील की है कि लोग घबरान नहीं.

नई दिल्ली : दुनिया के 65 देशों के साथ अब भारत में भी कोरोना वायरस की दस्तक हो चुकी है. अब तक भारत में कोरोना के 9 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपील की है कि लोग घबरान नहीं. लेकिन इस अपील के बाद भी लोगों के मन में कई सवाल पैदा हो रहे हैं. लोग इस वायरस के संक्रमण को लेकर आशंकित हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस का एक पीढित मिलने के बाद स्थिति और खराब हो गई है.

एहतियात बरतने की अपील : कोरोना वायरस के बढ‍ते खतरे को देखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार ने इससे निपटने की तैयारी तेज कर दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए विभिन्न मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं. विदेशों से भारत आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर तुरंत चिकित्सा प्रदान करने तक की समस्त गतिविधियों के लिए विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं.

अलर्ट रहने की हिदायत : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. देशी-विदेशी कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट नोटिस दिया गया है. सभी कंपनियों से कहा गया है कि यदि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए. सीएमओ ने बताया कि ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की जांच का आदेश दिया गया है.

स्कूलों में छुट्टी : कोरोना के डर से नोएडा के दो स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. कुछ स्कूलों ने छात्रों के अभिभावकों को परामर्श भेजकर सुझाव दिया है कि बच्चों को सर्दी जुकाम की थोड़ी सी भी शिकायत होने पर उन्हें स्कूल न भेजें. नोएडा के दो निजी स्कूलों ने एहतियात के तौर पर मंगलवार से आगामी कुछ दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी.

होटल कर्मचारियों को चेतावनी : दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल ने कुछ कर्मचारियों को 14 दिन तक अपने घर में अलग रहने को कहा गया है. ये सभी कर्मचारी होटल के उस रेस्तरां में मौजूद थे जहां कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति ने रात में खाना खाया था.

चार देशों का वीजा रद्द : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने चार देशों की वीजा रद्द कर दिया है. देश के नागिरकों को इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान नहीं जाने को कहा है. साथ ही चीन, दक्षिण कोरिया, इटली, जापान, ईरान, हांगकांग, मकाओ, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, थाईलैंड, सिंगापुर और ताइवान समेत कई और देशों से आने वाले लोगों की चिकित्सा जांच की जा रही है.से गुजरना होगा.

दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुये सरकार ने दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. देश में दवाओं की कमी नहीं हो इसके लिये सरकार ने दवा सामग्रियों और उनसे बनने वाली दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >