'बीजेपी में जाने के लिए बनाया जा रहा दबाव',बोले सीएम केजरीवाल- हम नहीं झुकेंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा है कि उन पर बीजेपी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि लेकिन वो किसी के सामने नहीं झुकेंगे क्योंकि हमने कोई गलत काम नहीं किया है.

लोकसभा चुनाव पास है. इस बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि उन पर बीजेपी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वो कभी बीजेपी में नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ… लेकिन हमने कुछ भी गलत नहीं किया है तो हम क्यों डरें. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बात दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में दो नए सरकारी स्कूलों की आधारशिला रखने के दौरान कहा. केजरीवाल ने कहा कि वे हमें यह कहते हुए बीजेपी में शामिल होने के लिए कहते हैं कि वे हमें छोड़ देंगे. मैंने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा… हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं.

जेल जाना पड़े तब भी नहीं रुकेंगे विकास कार्य- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार को कहा कि भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए, स्कूल बनाने और लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने जैसे दिल्ली सरकार के जारी विकास कार्य रुकेंगे नहीं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाए. सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया गया क्योंकि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाए. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जैसी सभी केंद्रीय एजेंसियों को आम आदमी पार्टी के नेताओं के पीछे लगा दिया गया है. केजरीवाल ने कहा कि भले ही आप केजरीवाल को जेल में डाल दें, स्कूल एवं मोहल्ला क्लीनिक बनाने और दिल्ली के लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के काम नहीं रुकेंगे. भाजपा चाहती है कि हम उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं लेकिन हम झुकेंगे नहीं.

गरीबों के बच्चों को मिल सकेगी अच्छी शिक्षा
राष्ट्रीय राजधानी के किराड़ी स्थित सेक्टर-41 रोहिणी में नए स्कूल भवनों के शिलान्यास पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि गरीबों में आशा की एक नई किरण जगी है कि उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा मिल सकेगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.  किराड़ी में नए स्कूल भवनों के शिलान्यास पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार स्कूलों और अस्पतालों पर राष्ट्रीय बजट का केवल 4 फीसदी खर्च करती है. जबकि दिल्ली सरकार हर साल अपने बजट का 40 फीसदी खर्च करती है.

Also Read: बोकारो में कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- तुम मुझे चंदा दो, मैं तुम्हें धंधा दूंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >