Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन से जेल में ED करेगी पूछताछ, विशेष CBI कोर्ट का फैसला

शराब घोटाला मामले में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से अब जेल में ही पूछताछ होगी. गौरतलब है कि ईडी ने सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. जिसके बाद विशेष कोर्ट ने जेल के अंदर सत्येन्द्र जैन से पूछताछ करने को कहा है.

विशेष सीबीआई अदालत की न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ईडी को सत्येन्द्र जैन से कल यानी शुक्रवार को पूछताछ करने की इजाजत दी है. कोर्ट ने ईडी को शुक्रवार को जेल के अंदर सत्येन्द्र जैन से पूछताछ करने को कहा है. कोर्ट के आदेश के बाद शराब घोटाला मामले में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से अब जेल में ही पूछताछ होगी. गौरतलब है कि ईडी ने सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. जिसमें तीन तारीखें मांगी थी. इससे पहले ईडी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ कर चुकी है.

कोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका: इससे पहले गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. और मामले में आज सुनवाई की बात कही थी. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. शराब घोटाले मामले में उनसे ईडी जेल के अंदर ही पूछताछ करेगी.

30 मई को हुई थी गिरफ्तारी: गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. ईडी सत्येन्द्र जैन से पहले उनकी पत्नी और कुछ सहयोगियों से भी इस मामले में पूछताछ कर चुकी है.

Also Read: ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, दुर्गापूजा से पहले 30 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >