सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी ईमेल के द्वारा दी गई. इससे हड़कंप मच गया. यह हाल के दिनों में स्कूलों को निशाना बनाकर दी गई धमकियों की एक और घटना है. सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच कई नामी स्कूलों को धमकी मिली. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया गया और फायर ब्रिगेड व बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया.
दिल्ली के 10 से अधिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (File Photo)
दिल्ली के 10 से अधिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है.