दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, अगले दो दिन का मौसम अपडेट आया

Delhi Weather : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा. जानें मौसम विभाग ने क्या बताया.

Delhi Weather : दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम के औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई.

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

8 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. आकाश में हल्के बादल छाए नजर आ सकते हैं. 9 फरवरी को भी कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है. सोमवार को सुबह के समय हल्का कोहरा कहीं–कहीं देखने को मिल सकता है.

एक्यूआई 214 दर्ज किया गया दिल्ली में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी बारिश, आया 10 फरवरी तक का वेदर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >