AIIMS Cyber Attack: एम्स साइबर हमले में चीन का हाथ! दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल से मांगी हैकर्स की जानकारी

AIIMS Cyber Attack: एम्स पर साइबर हमले के पीछे चीन का हाथ होने की बात हो रही है. मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने सीबीआई को पत्र लिखकर इंटरपोल के जरिए चीनी हैकर्स के बारे में जानकारी मांगी है.

AIIMS Cyber Attack: दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक मामले में दिल्ली पुलिस इंटरपोल के जरिए हैकर्स की जानकारी मांगी है. दिल्ली पुलिस के आईएफएसओ ने इसके लिए सीबीआई को पत्र भी लिखा है. अपने पत्र के जरिए उन्होंने चीन और हांगकांग में हेनान से ईमेल आईडी के आईपी पते के बारे में इंटरपोल से पूरी जानकारी मांगी है. जानकारी के मुताबिक इसी के जरिए साइबर हमला करने के लिए किया गया था.

हमले के पीछे चीनी हैकर्स का हाथ!: गौरतलब है कि दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) के सर्वर पर करीब तीन हफ्ते पहले साइबर अटैक हुआ था. अब रिपोर्ट आ रही है कि हमले के पीछे चीनी हैकर्स का हाथ था. हैकर्स ने एम्स के पांच सर्वर को हैक कर लिया था. हालांकि, एक्स के आईटी एक्सपर्ट की टीम ने बाद में पांचों सर्वर के डेटा को फिर से हासिल कर लिया है. लेकिन हैक होने के दौरान कई अहम काम-काज मैनुअल मोड पर होने लगे थे. जिससे एम्स कर्मियों के साथ-साथ मरीजों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी थी.

डेटा चुराने का था इरादा: बता दें, बीते महीने नवंबर की 23 तारीख को दिल्ली एम्स पर साइबर हमला हुआ था. तकनीकी जानकारों के मुताबिक साइबर अटैक हॉन्गकॉन्ग की दो मेल आईडी से किया गया. इस कारण इसमें चीन की भूमिका उसी समय से लगने लगी थी. फिर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही हैं मामले में चीन की संलिप्तता की बात साफ होने लगी है.

Also Read: नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, पंजाब के गुरदासपुर में फिर दिखा ड्रोन, जवानों की फायरिंग के बाद वापस लौटा पाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >